विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा

डेट्रोइट हवाई अड्डे पर सुशोभित भारतीय तिरंगा
Indian Tricolor at Detroit Airport, USA




विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा

सदा शक्ति बरसाने वाला, प्रेम सुधा सरसाने वाला
वीरों को हरषाने वाला, मातृभूमि का तन-मन सारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा

स्वतंत्रता के भीषण रण में, लखकर जोश बढ़े क्षण क्षण में
काँपे शत्रु देखकर मन में, मिट जावे भय संकट सारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा

इस झंडे के नीचे निर्भय, हो स्वराज जनता का निश्चय
बोलो भारत माता की जय, स्वतंत्रता ही ध्येय हमारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा

आओ प्यारे वीरों आओ, देश जाति पर बलि बलि जाओ
एक साथ सब मिलकर गाओ, प्यारा भारत देश हमारा
झंडा ऊँचा रहे हमारा

इसकी शान न जाने पावे, चाहे जान भले ही जावे
विश्व विजय करके दिखलावे, झंडा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा

(श्यामलाल गुप्त)

चित्र अनुराग शर्मा द्वारा Photograph taken by Anurag Sharma

16 comments:

  1. अनूप शुक्ल Says:

    ओह अनुराग भाई यह गीत सुनकर बहुत अच्छा लगा। शुक्रिया। इस गीत मे बारे में एक लेख भी लिखा था मैंने-http://hindini.com/fursatiya/archives/171

    शुक्रिया इसे फ़िर से सुनवाने के लिये।

  2. Smart Indian Says:

    शुक्ल जी,
    जानकारी के लिए धन्यवाद!
    स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

  3. Rohit Singh Says:

    सलाम इस झंडे को...जान देकर भी नहीं झुकने देंगे ....ये विश्वास है...

  4. Rudraksh Pathak Says:

    Really nice blog. I like it.

    Rudraksh Pathak
    www.baseoftech.blogspot.com

    checkout my blog & give your comments please.

  5. पंकज Says:

    लंबे अंतराल के बाद ब्लाग दुनियां में लौटा तो लगा ब्लागंगा में बहुत पानी बह गया. झंडागान पढ़ा तो बचपन याद आ गया.

  6. kshama Says:

    Aapki ye behad sundar post na jane kaise miss kar gayi!
    "Bikhare Sitare" pe comment ke liye shukguzar hun.."In sitaron ke aage 3" pe zaroor dekhen.

  7. Urmi Says:

    बहुत बढ़िया जानकारी मिली! गीत बहुत अच्छा लगा! धन्यवाद!

  8. Urmi Says:

    शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनायें!

  9. Urmi Says:

    आपको एवं आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की शुभकामनायें ! भगवान श्री गणेश आपको एवं आपके परिवार को सुख-स्मृद्धि प्रदान करें !

  10. priyadarshini Says:

    बहुत ही खूबसूरत तस्वीर ,गीत हैँ ।शुक्रिया

  11. Shabad shabad Says:

    जानकारी के लिए धन्यवाद!

  12. डॉ. नूतन डिमरी गैरोला- नीति Says:

    Anurag ji !! desh bhaqti kaa ye geet... Jhande kee shaan mei ..aur iska audio bhi bahut sundar.. Salam desh ko salaam jhande ko.... shukriya is khoobsurat post ke liye... mai aapki ye post charchamanch par le jaa rahi hoo..shukrvaar kee charcha ke liye.. dhanyvaad

  13. डॉ. नूतन डिमरी गैरोला- नीति Says:

    aapki yah post shukrvaar ke din charchamanch pe hogi... aapka dhanyvaad

  14. Smart Indian Says:

    @ डॉ. नूतन - नीति,
    आपका हार्दिक धन्यवाद!

  15. BrijmohanShrivastava Says:

    आप को सपरिवार दीपावली मंगलमय एवं शुभ हो!
    मैं आपके -शारीरिक स्वास्थ्य तथा खुशहाली की कामना करता हूँ

  16. Arvind Mishra Says:

    बहुत सही समय पर आपने याद दिलाया इस ओजस्वी गीत का ...